search here

Subscribe:

Ads 468x60px

Showing posts with label motivation in hindi. Show all posts
Showing posts with label motivation in hindi. Show all posts

Wednesday, 1 February 2012

inspirational quotes in hindi/ motivational quotes in hindi/

महापुरुषों के प्रेरणात्मक विचार

Quote 1: Try not to become a man of success but a man of value.
In Hindi : एक सफल व्यक्ति बनने की कोशिश मत करो , बल्कि मूल्यों पर चलने वाले व्यक्ति बनो.
Albert Einstein अल्बर्ट आइन्स्टाइन 
Quote 2:We are all here for some special reason. Stop being a prisoner of your past. Become the architect of your future.
In Hindi : “हम सभी यहाँ किसी विशेष कारण से हैं.अपने भूत का कैदी बनना छोड़िये.अपने भविष्य के निर्माता बनिए.
Robin Sharma रोबिन  शर्मा
Quote 3:If you have built castles in the air, your work need not be lost; that is where they should be. Now put foundations under them.
In Hindi :अगर आपने हवाई किले बना रखें हैं, तो आपका काम बेकार नहीं जाना चाहिए; वे वहीँ होने चाहिए. बस अब उसके नीचे नीव डाल दीजिये.
Henry David Thoreau हेनरी डेविड थोरौ
Quote 4:What you are is what you have been. What you’ll be is what you do now.
In Hindi : आप वो हैं जो आप रह चुके हैं. आप वो होंगे जो आप अभी करेंगे.
  Lord Buddha     भागवान बुद्ध
Quote 5:Happy are those who dream dreams and are ready to pay the price to make them come true.
In Hindi : जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं, वो खुश रहते हैं.
Leon J. Suenes लेओन जे. स्युंस 
Quote 6:First say to yourself what you would be;and then do what you have to do.
In Hindi : पहले खुद से कहो कि तुम क्या बनोगे, और फिर वो करो जो तुम्हे करना है.
 Epictetus एपिक्तेट्स 
Quote 7:The tragedy of life doesn’t lie in not reaching your goal. The tragedy lies in having no goals to reach.
In Hindi : जीवन की विडम्बना यह नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचे, बल्कि यह है कि पहुँचने के लिए आपके पास कोई लक्ष्य ही नहीं था.
Benjamin Mays बेंजामिन मेस
Quote 8:Inspiration and genius–one and the same.
In Hindi : प्रेरणा और प्रतिभा –एक ही हैं.
Victor Hugo विक्टर ह्यूगो
Quote 9:The power of imagination makes us infinite.
In Hindi : कल्पना की शक्ति हमें अनंत बनाती है.
John Muir जॉन मुइर
Quote 10: No great man ever complains of want of opportunities.
In Hindi :कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता.
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो एमर्सन 
inspiration quotes in hindi/motivational quotes in hindi



hind- motivational story-/तीन-पेड़ो-की-कथा

Friday, 29 July 2011

रेत और पत्थर

दो मित्र साथ-साथ एक रेगिस्तान में चले जा रहे थे । रास्ते में दोनों में कुछ तू-तू ,मैं -मैं हो गई। बहसबाजी में बात इतनी बढ़ गई की उनमे से एक मित्र ने दूसरे के गाल पर जोर से झापड़ मार दिया। जिस मित्र को झापड़ पड़ा उसे दुःख तो बहुत हुआ किंतु उसने कुछ नहीं कहा । वह झुका और उसने रेत पर लिख दिया ,"आज मेरे सबसे निकटतम मित्र ने मुझे झापड़ मारा। "

छोटा सा अंतर

छोटा सा अंतरएक बुद्धिमान व्यक्ति ,जो लिखने का शौकीन था ,लिखने के लिए समुद्र के किनारे जा कर बैठ जाता था और फिर उसे प्रेरणायें प्राप्त होती थीं और उसकी लेखनी चल निकलती थी । लेकिन ,लिखने के लिए बैठने से पहले वह समुद्र के तट पर कुछ क्षण टहलता अवश्य था । एक दिन वह समुद्र के तट पर टहल रहा था कि तभी उसे एक व्यक्ति तट से उठा कर कुछ समुद्र में फेंकता हुआ दिखा ।जब उसने निकट जाकर देखा तो पाया कि वह व्यक्ति समुद्र के तट से छोटी -छोटी मछलियाँ एक-एक करके उठा रहा था और समुद्र में फेंक रहा था । और ध्यान से अवलोकन करने पर उसने पाया कि समुद्र तट पर तो लाखों कि तादात में छोटी -छोटी मछलियाँ पडी थीं जो कि थोडी ही देर में दम तोड़ने वाली थीं ।अंततः उससे न रहा गया और उस बुद्धिमान मनुष्य ने उस व्यक्ति से पूछ ही लिया ,"नमस्ते भाई ! तट पर तो लाखों मछलियाँ हैं । इस प्रकार तुम चंद मछलियाँ पानी में फ़ेंक कर मरने वाली मछलियों का अंतर कितना कम कर पाओगे ?इस पर वह व्यक्ति जो छोटी -छोटी मछलियों को एक -एक करके समुद्र में फेंक रहा था ,बोला,"देखिए !सूर्य निकल चुका है और समुद्र की लहरें अब शांत होकर वापस होने की तैयारी में हैं । ऐसे में ,मैं तट पर बची सारी मछलियों को तो जीवन दान नहीं दे पाऊँगा । " और फिर वह झुका और एक और मछली को समुद्र में फेंकते हुए बोला ,"किन्तु , इस मछली के जीवन में तो मैंने अंतर ला ही दिया ,और यही मुझे बहुत संतोष प्रदान कर रहा है । "इसी प्रकार ईश्वर ने आप सब में भी यह योग्यता दी है कि आप एक छोटे से प्रयास से रोज़ किसी न किसी के जीवन में 'छोटा सा अंतर' ला सकते हैं ।

share it

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...